Tuesday, February 4, 2025
HomenewsFacts about cricket ground | दुनिया सबसे छोटा - बड़ा क्रिकेट स्टेडियम...

Facts about cricket ground | दुनिया सबसे छोटा – बड़ा क्रिकेट स्टेडियम | दुनिया में कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम हैं?

Facts about cricket ground इन हिंदी

क्रिकेट में कई बार मैदान की लम्बाई और चौड़ाई भी बड़ा या छोटा स्कोर बनने का कारण बन जाती है। वर्ल्ड क्रिकेट ग्राउंड में कई ऐसे स्टेडियम भी हैं जिनके मैदानों की लम्बाई बहुत ज्यादा है या तो बहुत कम है कई ऐसे भी मैदान हैं जहां पलक झपकते ही गेंद छक्के या चौके के लिए चली जाती है। विश्व क्रिकेट में सबसे बड़े ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड जाना जाता है। इसके अलावा भारत में नागपुर का स्टेडियम भी काफी बड़ा है। लन्दन में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड और श्रीलंकाई मैदान भी क्षेत्रफल और बाउंड्री के लिहाज से बड़े माने जाते हैं। कुछ ऐसे मैदान भी हैं जो काफी छोटे हैं और इन पर कई बार बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।
Facts about cricket ground | दुनिया- सबसे बड़ा स्टेडियम - सबसे छोटा स्टेडियम -  कुल कितने क्रिकेट स्टेडियम हैं?

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम कौन सा है?

मोटेरा दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसमें 1 लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में 90 हजार दर्शक बैठ सकते हैं। यह दुनिया का इकलौता क्रिकेट स्टेडियम है, जिसके मुख्य मैदान पर 11 बीच की पिचें हैं।

दुनिया का सबसे छोटा क्रिकेट स्टेडियम कौन सा है?

इस आलेख में विश्व क्रिकेट के उन अंतरराष्ट्रीय मैदानों की बात करेंगे जो काफी छोटे हैं और सुंदर हैं। ख़ास बात यह भी है कि इसमें भारत से भी एक मैदान का नाम शामिल है।
 होल्कर स्टेडियम, इंदौर (भारत)
 
पहले इसे क्रिकेट ग्राउंड को महारानी उषा राजे ट्रस्ट के नाम से जाना जाता था लेकिन 2010 में मध्य प्रदेश क्रिकेट बोर्ड ने इसका नाम होल्कर वंशजों के नाम पर रखा था। वीरेंदर सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिसम्बर 2011 में वन-डे क्रिकेट में दोहरा शतक यहीं लगाया था। आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का घरेलू मैदान भी यही है। इसकी बाउंड्री लाइन 56 से 57 मीटर की है और बल्लेबाज आसानी से छक्के मारते हैं। एक समय में यहां 30 हजार दर्शक खेल का आनन्द ले सकते हैं।
इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन भारत ने बनाए हैं। अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने पहली पारी 5 विकेट पर 557 रन बनाकर घोषित की थी। इसके अलावा वन-डे क्रिकेट में टीम इंडिया ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 418 रन बनाए थे। वीरेंदर सहवाग ने इसी मैच में दोहरा शतक जड़ा था। टी20 क्रिकेट में भी इस मैदान पर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। दिसम्बर 2017 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम 5 विकेट पर 260/5 रन बनाए थे।
वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका का यह क्रिकेट ग्राउंड 1956 में बना था। दर्शक क्षमता के हिसाब से इसे देखते है तो यहां एक बार में 34 हजार लोग मैच देख सकते  हैं। 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में एबी डीविलियर्स ने 31 गेंदों पर शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम यहीं किया था। वैसे इसकी स्ट्रेट बाउंड्री 65 मीटर की है। और कई बार मैच के दौरान रस्सी 10 मीटर आगे रखेने पर 55 मीटर हो जाती है। और प्लेयर आराम से छक्के मार देते है। इसके अलाव इस क्रिकेट ग्राउंड की बाउंड्री जायदा बड़ी नहीं है।
टेस्ट क्रिकेट में 2002 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 7 विकेट पर 652 रन बनाए थे। यह सर्वाधिक है। इसके अलावा वन-डे क्रिकेट में 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट पर 439 रन बनाए थे। टी20 क्रिकेट में यहां सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। उन्होंने केन्या के खिलाफ 2007 में 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे।
ईडन पार्क, ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)
 
यह स्टेडियम रग्बी मैचों के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है। इसे न्यूजीलैंड के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक माना जाता है। ऑकलैंड के इस मैदान पर क्रिकेट 1903 से खेला जाता रहा है। दर्शकों की बात करें तो रग्बी मैच के दौरान इसकी क्षमता 50 हजार की है तथा 10 हजार अस्थायी सिटिंग व्यवस्था भी है। क्रिकेट मैच के दौरान इसमें 42 हजार से ज्यादा दर्शक एक साथ मुकाबला देख सकते हैं। स्क्वेयर बाउंड्री में एक तरफ 52 से 55 मीटर की बाउंड्री होने की वजह से इसे वर्ल्ड का सबसे छोटा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है।
ईडन पार्क में दक्षिण अफ्रीका के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड है। 1999 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट पर 621 रन बनाए थे। इसके अलावा वन-डे में यहां न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2007 में 5 विकेट पर 340 रन बनाए थे और यह अब तक का सर्वाधिक टीम स्कोर है।  यहां फरवरी 2018 में टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 विकेट पर 245 रन बनाकर। यहां का सबसे सर्वाधिक टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

दुनिया में कितने क्रिकेट स्टेडियम हैं?

दुनिया में अब तक 210 क्रिकेट स्टेडियम हो चुके हैं जिसमें से भारत में 49 क्रिकेट स्टेडियम हैं और यह सबसे अधिक क्रिकेट स्टेडियम वाला देश है। भारत के बाद इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 20 स्टेडियम है। 3 नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया जिसमें 19 क्रिकेट स्टेडियम हैं।

देश के अनुसार क्रिकेट स्टेडियमों की सूची बनाएं | Lists cricket stadiums by country

Country No. of Stadiums Location of First Match City Date of First Match No. of ODIs
Antigua and Barbuda1 2 Antigua Recreation Ground St. John’s 22 February 1978 31
Australia 19 Melbourne Cricket Ground Melbourne 5 January 1971 626
Bangladesh 8 MA Aziz Stadium Chittagong 27 October 1988 224
Barbados 1 Kensington Oval Bridgetown 23 April 1985 42
Canada 2 Toronto Cricket, Skating, and Curling Club Toronto 16 September 1996 42
Dominica 1 Windsor Park Roseau 26 July 2009 4
England 20 Old Trafford Cricket Ground Manchester 24 August 1972 454
Grenada 1 Queen’s Park St. George’s 7 April 1983 25
Guyana 3 Albion Sports Complex Albion 16 March 1977 38
Hong Kong 1 Mission Road Ground Hong Kong 26 January 2016 4
India 49 Sardar Vallabhbhai Patel Stadium Ahmedabad 25 November 1981 460
Ireland 2 Clontarf Cricket Club Ground Dublin 21 May 1999 44
Jamaica 1 Sabina Park Kingston 26 April 1984 38
Kenya 7 Gymkhana Club Ground Nairobi 28 September 1996 90
Malaysia 2 Kinrara Academy Oval Kuala Lumpur 12 September 2006 11
Morocco 1 National Cricket Stadium Tangier 12 August 2002 7
Namibia 2 Wanderers Cricket Ground Windhoek 27 April 2019 2
Nepal 1 Tribhuvan University International Cricket Ground Kirtipur 5 February 2000 6
Netherlands 6 VRA Cricket Ground Amstelveen 26 May 1999 46
New Zealand 16 Lancaster Park Christchurch 11 February 1973 350
Northern Ireland 2 Civil Service Cricket Club Ground Belfast 13 June 2006 32
Oman 1 Al Amerat Cricket Stadium Muscat 5 January 2020 4
Pakistan 16 Jinnah Stadium Sialkot 16 October 1976 214
PNG 1 Amini Park Port Moresby 6 October 2017 2
Saint Kitts and Nevis 1 Warner Park Basseterre 23 May 2006 18
Saint Lucia 2 Mindoo Phillip Park Castries 12 April 1978 32
Saint Vincent and the Grenadines 1 The Playing Fields Kingstown 4 February 1981 23
Scotland 4 Grange CC Ground Edinburgh 24 May 1999 47
Singapore 2 The Padang Singapore 1 April 1996 14
South Africa 12 Sahara Park Newlands Cape Town 7 December 1992 359
Sri Lanka 9 Sinhalese Sports Club Ground Colombo 13 February 1982 324
Trinidad and Tobago 1 Queen’s Park Oval Port of Spain 9 March 1983 69
UAE 4 Sharjah Cricket Stadium Sharjah 6 April 1984 350
USA 1 Central Broward Regional Park Lauderhill 13 September 2019 6
Wales 2 St Helen’s Rugby and Cricket Ground Swansea 18 July 1973 31
Zimbabwe 5 Harare Sports Club Harare 25 October 1992 244
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments